{"_id":"68e51ec794e7177fe0094da6","slug":"up-teenage-girl-found-outside-home-murdered-body-found-in-canal-injury-marks-on-neck-mobile-missing-2025-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP : घर से निकली किशोरी की हत्या, लाश नहर में मिली; गर्दन पर चोट के निशान...मोबाइल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : घर से निकली किशोरी की हत्या, लाश नहर में मिली; गर्दन पर चोट के निशान...मोबाइल गायब
Tue, 07 Oct 2025 07:41 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 07 Oct 2025 07:41 PM IST
सार
बलरामपुर में बड़ा मामला सामने आया है। घर से बाहर निकली किशोरी की लाश मिली। मां जानकी देवी ने जो तहरीर दी है, उसमें हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बलरामपुर में रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम सकड़रिया में मंगलवार को गांव के दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहर के झाड़ियों के बीच एक 17 वर्षीय किशोरी का शव मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की शिनाख्त गांव के हरिश्चंद्र विश्वकर्मा की बेटी रेशमी के रूप में हुई। वह सोमवार देर शाम घर से निकली थी। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या कर शव नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। किशोरी की गर्दन पर चोट के निशान भी मिले हैं जबकि उसका माेबाइल फोन गायब है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच में जुटी पुलिस टीम को हर पहलु की पूरी गहनता से जांच कर दोषियों को शीघ्र पकड़ने का निर्देश दिया है। हालांकि परिवार के लोगों ने अभी किसी पर भी हत्या करने की आशंका नहीं जताई है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से कुछ अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतका की मां जानकी देवी ने जो तहरीर दी है, उसमें केवल सूचना दी लिखा है। इस लिए अभी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका की मां और एक छोटा भाई बहन के साथ यही रहता है जबकि पिता व बड़ा भाई मुंबई में रहते हैं। फिलहाल इस मामले में उन्होंने कोई खास जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच करती हुई
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
गांव में की पूछताछ, एक पर पुलिस को संदेह
इस मामले में पुलिस ने गांव में अलग-अलग लोगों से पूछताछ की है। पुलिस को एक व्यक्ति पर संदेह है। जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल मौत का कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना स्थल देखने से साफ है कि किशोरी की मौत नहर में डूबने से नहीं हुई है।
उसका शव झाड़ियों के पास मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, कपड़े के टुकड़े और मिट्टी के सैंपल एकत्र किए हैं। पुलिस ने नहर किनारे आसपास के इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी भी कराई है।
मुंबई में बड़े बेटे के साथ रहते हैं पिता
मृतका रेशमी दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी। पवह कुछ वर्ष पूर्व तक गांव के विद्यालय में पढ़ती थी, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पढ़ाई छोड़ दी थी।
उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोशनी के पिता हरिश्चंद्र विश्वकर्मा मुंबई में पीओपी का कार्य करते हैं। परिवार में मां, एक बड़ा अल्पेंद्र कुमार और एक छोटा भाई राजेश कुमार है। बड़ा भाई भी पिता के साथ मुंबई में ही रहता है। जबकि छोटा भाई गांव के एक निजी विद्यालय में आठवीं का छात्र है। हत्या की सूचना के बाद पिता भी मुंबई से आ रहे हैं।