फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP set new record of development in three years: Minister in charge

तीन वर्षों में यूपी ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान: प्रभारी मंत्री

Fri, 20 Mar 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
UP set new record of development in three years: Minister in charge
बलरामपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते प्रभारी मंत्री चेतन चौहान व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। भाजपा सरकार के तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जीरो टालरेंस नीति अपनाकर प्रदेश को अपराध एवं भ्रष्टाचार से मुक्त करने में सरकार पूरी तरह सफल रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, सिंचाई व कृषि उत्पादन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश का चहुमुखी विकास किया है। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री/होमगार्ड्स, सैनिक कल्याण, पीआरडी एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री चेतन चौहान ने शुक्रवार को पर्यटक आवास गृह में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने आंकड़ों के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहाकि वर्ष 2014-15 में प्रति व्यक्ति आय 42 हजार 267 रुपये थी जो बढ़कर अब 70 हजार 419 रुपये हो गई है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही 86 लाख लघु एवं सीमांक किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये ऋण माफ कर दिया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो करोड़ चार लाख किसानों के खाते में 11 हजार 718 करोड़ रुपये डाले गए हैं।
विज्ञापन

कृषि निवेश पर 1222 करोड़ रुपये की अनुदान धनराशि किसानों को दी गई है। 90 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। गन्ना एवं चीनी मिल उत्पादन में उत्तर प्रदेश लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान पर रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत एक लाख 77 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में दो एम्स सहित 21 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण प्रगति पर है। सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए 7 हजार जन औषधि केंद्र स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed