फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Unsatisfied students of CBSE will be able to get scanned answer sheet

Balrampur News: सीबीएसई के असंतुष्ट विद्यार्थी ले सकेंगे स्कैन उत्तर पुस्तिका

Fri, 23 May 2025 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Unsatisfied students of CBSE will be able to get scanned answer sheet
बलरामपुर। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को शंका के समाधान का अवसर मिलेगा। इस बार सीबीएसई ने प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब छात्र उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे वह स्पष्ट हो सकेंगे कि उन्हें जो अंक मिले हैं वह सही या या नहीं। ऐसे में विद्यार्थी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने, अंकों के सत्यापन और री-वैल्यूएशन के लिए निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

12वीं के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन 27 मई तक होंगे। शुल्क 700 रुपये प्रति विषय तय किया गया है। अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 28 मई से तीन जून 2025 तक किए जा सकेंगे। अंकों के सत्यापन का शुल्क 500 रुपये प्रति विषय और पुनर्मूल्यांकन का शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न रहेगा। पुनर्मूल्यांकन केवल थ्योरी भाग में ही मान्य होगा। 10वीं के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन 27 मई से दो जून 2025 तक किए जा सकेंगे। शुल्क 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका रहेगा।
विज्ञापन

अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन तीन जून से सात जून 2025 तक किए जा सकेंगे। सत्यापन का शुल्क 500 रुपये प्रति विषय और पुनर्मूल्यांकन का शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न रहेगा। यह सुविधा भी केवल थ्योरी भाग के लिए ही होगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य गीता मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों को सीबीएसई से शुरू हुई प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed