फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Uncontrolled truck rammed into a shop, two shops damaged

Balrampur News: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दो दुकानें क्षतिग्रस्त

Mon, 06 Jan 2025 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck rammed into a shop, two shops damaged
गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय नगर में रेलवे स्टेशन मोड़ के पास रविवार देर रात अनियंत्रित ट्रक ऑटो पार्ट्स की एक दुकान में घुस गया। हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन दुकान और एक किराना स्टोर क्षतिग्रस्त हो गया। गैसड़ी नगर में बौद्ध परिपथ पर ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाने वाले संजय द्विवेदी और बगल में किराना स्टोर चलाने वाले गैसड़ी बाजार निवासी कलीमुद्दीन ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ट्रक चालक बहराइच निवासी रितेश कुमार ने बताया कि सड़क पर अचानक छुट्टा पशु आ गया था, जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलजीत कुमार राव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed