फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ultrasound tests of patients will also be done in Memorial Hospital

Balrampur News: मेमोरियल अस्पताल में भी मरीजों की होगी अल्ट्रासाउंड जांच

Sat, 13 Sep 2025 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound tests of patients will also be done in Memorial Hospital
बलरामपुर। शहर में स्थित जिला मेमोरियल अस्पताल में भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में 8.68 लाख रुपये से नई मशीन खरीदी जाएगी। अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा बढ़ने से मरीजों को निजी केंद्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल में काफी लंबे समय से अल्ट्रासाउंड जांच शुरू कराने की मांग चली रही थी। शहर के बीच में स्थित सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा न होने से मरीजों को बाहर से पैसे खर्च कर जांच करानी पड़ती है। अमर उजाला ने 24 मई के अंक में जिला अस्पताल में नहीं अल्ट्रासाउंड की सुविधा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेकर विभागीय अधिकारियों ने शासन स्तर पर पत्राचार किया था। अब संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन आनंद कुमार राय ने मेमोरियल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। मशीन की खरीद पर 8,68,274 रुपये व्यय किए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन

जल्द मिलेगी सुविधा
शासन के निर्देशानुसार अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदकर जांच शुरू कराई जाएगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में जगह निर्धारित की जा रही है। संचालन के लिए टेक्नीशियन व अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed