फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two year jail for drug possession

Balrampur News: नशीली गोली रखने वाले को दो वर्ष की जेल

Tue, 09 Sep 2025 09:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Two year jail for drug possession
बलरामपुर। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान नशीली गोली रखने के मामले में एक व्यक्ति को दोषी मानते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर न्यायाधीश ने 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इस मामले में कारागार में बिताई गई अवधि दंड में समायोजित की जाएगी।
विज्ञापन

गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम बकौली डालपुर निवासी संगम के खिलाफ पुलिस ने 29 नवंबर 2023 को नशीली गोली रखने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। सत्र परीक्षण के दौरान न्यायालय में गवाहों को पेश किया गया। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने व पत्रावली के अवलोकन के बाद संगम को नशीली गोली रखने का दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed