फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two trains will provide darshan of Maa Pateshwari to the devotees

Balrampur News: श्रद्धालुओं को मां पाटेश्वरी के दर्शन कराएंगी दो ट्रेनें

Wed, 03 Sep 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two trains will provide darshan of Maa Pateshwari to the devotees
बलरामपुर के तुलसीपुर में ​स्थित श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर ।-संवाद
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ होगा। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर धाम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं को मां पाटेश्वरी के दर्शन कराने के लिए 24 सितंबर से दो ट्रेनें चलाने की तैयारी है। बढ़नी से अमृतसर तक 10-10 फेरों के लिए दोनों ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


51 शक्तिपीठों में शामिल तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में मेले के लिए दुकानों को लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। नवरात्र के नौ दिनों तक माता के दर्शन-पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु तुलसीपुर आते हैं। देवीपाटन मंदिर परिसर में नवरात्र के दिनों में मुंडन, कर्णछेदन, उपनयन संस्कारों के साथ ही अन्य मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। इसके लिए यहां प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के आवागमन को आसान बनाने के लिए रेलवे की तरफ से दो अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन


नवरात्र में ट्रेनों के चलने से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
शारदीय नवरात्र में ट्रेन संख्या 05005 बढ़नी से 24 सितंबर से 26 नवंबर तक 10 फेरों के लिए चलाई जाएगी। बढ़नी से यह ट्रेन निर्धारित फेरों के लिए दोपहर 3:48 बजे से चलेगी। तुलसीपुर, बलरामपुर व गोंडा के रास्ते से बरेली व जालंधर सिटी होकर दूसरे दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05006 अमृतसर से 10 फेरों के लिए 25 सितंबर से 27 नवंबर तक मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी। अमृतसर से यह ट्रेन तय फेरों के लिए सुबह 8:15 बजे से चलाई जाएगी, जो जालंधर सिटी, बरेली, गोंडा, बलरामपुर व तुलसीपुर के रास्ते होकर दूसरे दिन दोपहर 1:17 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 कोच वाली ट्रेन चलाने की तैयारी
शारदीय नवरात्र में बढ़नी से अमृतसर तक 20 कोच वाली ट्रेनों को चलाने की तैयारी की जा रही है। इसमें नौ श्यनयान, नौ साधारण व दो कोच एसएलआर होंगे। एसी कोच का सभी तरह के श्रद्धालुओं को आवागमन का लाभ मिलेगा।
-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed