फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two teenagers of Balrampur died due to landslide

भूस्खलन से बलरामपुर के दो किशोरों की मौत

Mon, 20 Jun 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers of Balrampur died due to landslide
बलरामपुर। नेपाल स्थित प्रभुनाथ बाबा के दर्शन कर लौटते समय दो किशोरों की पहाड़ धंसने से मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। नेपाल की पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं। परिजनों तथा रिश्तेदारों के मुताबिक नेपाल में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई निवासी सूरज कौशल व रामदयाल ने बताया कि बाजार के करीब 15 लोग गत 17 जून को नेपाल के जिला दांग स्थित प्रभुनाथ बाबा के मंदिर में दर्शन करने बस से गये थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे लौटते समय रास्ते में तेज बारिश होने लगी। इसके चलते चालक ने बस रोकी तो यात्री उतरकर इधर-उधर घूमने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच सूूरज सोनी (16), निखिल कौशल (17) तथा चंदन (15) सेल्फी लेने लगे। तभी अचानक पहाड़ में आने से भूस्खलन हो गया। इससे तीनों लोग कई फीट गहरी खाईं में गिर गये। हादसे में सूरज सोनी व निखिल कौशल की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चंदन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाल पुलिस ने दोनों शव खाईं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसे की सूचना तीनों किशोरों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मामले की जानकारी के लिए लगातार साथियों को कॉल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed