फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two roads will be built with 42.34 lakhs, it will be easy

Balrampur News: 42.34 लाख से बनेंगी दो सड़कें, रहा होगी सुगम

Thu, 21 Aug 2025 09:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Two roads will be built with 42.34 lakhs, it will be easy
बलरामपुर। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होगी। बेलवा सुल्तानजोत से ज्योनार तक सड़क निर्माण पर 18.87 लाख रुपये और जुआथान भैंसहवा मार्ग से पुरैना गांव तक सड़क निर्माण पर 23.47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन दोनों परियोजनाओं के लिए शासन से बजट स्वीकृत होकर मिल चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण राजेंद्र कुमार, मोहित, विवेक और राजू ने बताया कि बरसात में सड़कें कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती थीं। आवागमन ठप हो जाता था, बच्चों को स्कूल जाने और बीमारों को अस्पताल ले जाने में बेहद कठिनाई होती थी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई थी।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के साथ ही बजट भी मिल गया है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मंजूरी पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे बरसात की दिक्कतें खत्म होंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों में भी सुगमता आएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed