{"_id":"5d31e9038ebc3e6caa3babcb","slug":"two-policeman-honored-balrampur-news-lko4716333103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्य पर तीन पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्य पर तीन पुलिसकर्मी सम्मानित
विज्ञापन
बलरामपुर। पेट्रोल पंपों पर दो पहिया वाहन चालकों पर हेलमेट को लेकर कड़ी निगरानी करने में जिले के तीन पुलिस कर्मी बेहतर अंक में पास हुए हैं। बेहतर ड्यूटी करने वाले तीनों पुलिस कर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। पुलिस लाइन में एसपी देवरंजन वर्मा ने शुक्रवार को तीनों पुलिस कर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कार्यों की सराहना की।
पेट्रोल पंप चेकिंग स्कीम के तहत थाना सादुल्लाहनगर के हमारा पेट्रोल पंप पर 21 जून से 11 जुलाई तक ड्यूटी में लगे एसआई सुनील कुमार पाल को दो हजार रुपये, कांस्टेबल संदीप सचान को 1500 रुपये और होमगार्ड शेष राम यादव को एक हजार रुपये पुरस्कार देकर एसपी ने उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान एसपी ने यूपी 100, फील्ड यूनिट, मानीटरिंग सेल व अन्य शाखाओं में तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों के कार्यों की भी समीक्षा की और सुधार करने का निर्देश दिया। यूपी 100 व अन्य शाखाओं में पुलिस कर्मियों की नई तैनाती भी एसपी ने की है।