फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two passports made with fake documents, FIR registered

Balrampur News: फर्जी दस्तावेज से बनवाए दो पासपोर्ट, एफआईआर दर्ज

Wed, 14 Jan 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two passports made with fake documents, FIR registered
बलरामपुर। पचपेड़वा क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 12 निवासी नूरुल हसन बबलू उर्फ नूरुल हसन इदरीसी के नाम से दो पासपोर्ट बनवाने का खुलासा हुआ है। पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पचपेड़वा थाने की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से दो-दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में 11 जनवरी 2025 को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पहले पासपोर्ट में आरोपी की जन्मतिथि 15 फरवरी 1975 व दूसरे में 20 फरवरी 1990 अंकित पाई गई है।
विज्ञापन

पासपोर्ट कार्यालय गोमतीनगर लखनऊ से भेजे गए पत्र में पासपोर्ट संख्या एच-7724208 व वी-0119784 का उल्लेख है। जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस से बताया कि पहले नूरुल हसन बबलू नाम से पासपोर्ट बनवाया था, जो पुकारू नाम था। उस समय आधार व पैन कार्ड उपलब्ध नहीं थे। शपथ पत्र के आधार पर पासपोर्ट जारी हुआ था। बाद में आधार कार्ड बनने पर नाम नूरुल हसन इदरीसी दर्ज हुआ, जिसके आधार पर दूसरा पासपोर्ट बनवाया।
विज्ञापन

बताया कि अविवाहित होने के कारण पहले पासपोर्ट में नॉमिनी का कॉलम खाली था, जबकि दूसरे पासपोर्ट में विवाह के बाद पत्नी का नाम नाॅमिनी में दर्ज हुआ है। दोनों पासपोर्ट में नाम, जन्मतिथि व पारिवारिक विवरण में अंतर पाया गया है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि आरोपी ने पूर्व में जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर नए दस्तावेज प्रस्तुत किए, जो प्रथम दृष्टया अपराध की श्रेणी में आता है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed