फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two killed, two injured in separate road accidents

अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल

Sun, 26 Dec 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in separate road accidents
बलरामपुर। दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार रात व रविवार दोपहर में हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। घटना में दो महिला घायल हैं।
विज्ञापन

पहली घटना शनिवार रात उतरौला कोतवाली क्षेत्र के नगवा ढक्कनडीह गांव के पास हुई। यहां थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम खानतारा निवासी अनिल कुमार (35) पंपिग सेट बाइक पर बांधकर अपने घर जा रहा था।
रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। गंभीर रूप से घायल अनिल को लोग सीएचसी उतरौला लें आए। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के चकवा गांव के निकट हुई। ग्राम रामपुर राजा कोतवाली देहात जनपद बहराइच निवासी अंकित सिंह (35) अपनी पत्नी सोनी (30) तथा मां गीता सिंह (57) के साथ रविवार को कार से बहराइच से बलरामपुर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकवा के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान अंकित सिंह की मौत हो गई। पत्नी व मां का इलाज चल रहा है। देहात कोतवाल वीएस वर्मा ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed