{"_id":"627bec4f67636b761463bfd0","slug":"two-killed-two-injured-in-road-accidents-balrampur-news-lko630140123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। तीन मार्ग दुर्घटनाओं में मंगलवार रात दो लोगों की मौत हो गई जबकि होमगार्ड समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की है।
देहात कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुर्गापुर के मजरा भिवरा निवासी दुर्गा प्रसाद के बड़े पुत्र की शादी में परिवार के सभी लोग चोरघटिया गांव गये थे। रात में दुर्गा प्रसाद का छोटा पुत्र गणेश (22) घर की रखवाली के लिए गांव के ही रवि (19) के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। तभी सुदामा भट्ठा के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने गणेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गणेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देहात कोतवाल विद्यासागर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसेे के कारणों की जांच की जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा रोड पर बलरामपुर चीनी मिल गेट के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को ठोकर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान था और करीब एक सप्ताह से चीनी मिल के आसपास घूम रहा था। नगर कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसी तरह श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गालिबपुर चौराहे पर उतरौला से बाइक लेकर घर लौट रहे होमगार्ड रिजवान को ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।