{"_id":"693da8a8555d63994f0b76b7","slug":"two-killed-one-injured-in-road-accidents-balrampur-news-c-99-1-slko1029-138827-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
बलरामपुर। बीते 24 घंटे के भीतर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दर्दनाक हादसों में जान गवाने वालों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
पहली घटना महराजगंज तराई थाना क्षेत्र की है। शनिवार शाम करीब चार बजे जुगलीडीह गांव के मोड़ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मोतीपुर निवासी रामसंवारे (48) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद रेंगू वर्मा (44) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रामसंवारे और रेंगू वर्मा शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर बलरामपुर बेचने गए थे। दिनभर काम निपटाने के बाद शाम करीब चार बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी मुडिला के मजरा जुगलीडीह गांव के पास एक मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते ही आसपास के ग्रामीण शोर सुनकर मौके पर दौड़ पड़े और बचाव कार्य शुरू किया। रामसंवारे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि रेंगू वर्मा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
आमने-सामने भिड़ीं इनोवा-बाइक
दूसरी घटना नगर क्षेत्र की है। शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे उतरौला रोड स्थित सीएमओ कार्यालय के सामने तेज रफ्तार इनोवा कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट न पहने होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। मृतक की पहचान धर्मेंद्र चौहान (25) निवासी खनवार मौजा बकलोलही, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। बताया गया कि धर्मेंद्र शहर के एक स्थानीय ठेकेदार के यहां जेसीबी चालक था। किसी जरूरी काम से जा रहा था, तभी इनोवा और बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
लगातार हो रहे सड़क हादसों ने जिले में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर-ट्रॉली और तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मोड़ों पर संकेतक लगाने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।