{"_id":"630ba787ccba1c61726c616e","slug":"two-dolphins-were-seen-in-saryu-canal-balrampur-news-lko645687761","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नहर में दो डाल्फिन दिखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नहर में दो डाल्फिन दिखीं
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में नेपाल सीमा पर स्थित सरयू नहर में आईं दो डाल्फिन मछली तीन दिन से लोगों के कौतूहल का विषय बनी हुई हैं। भोजपुर थारु व ठकुरापुर गांव के पास नहर पुल के बीच में एक बड़ी तथा एक छोटी डाल्फिन तीन दिन से लोगों को दिख रही है।
रविवार को आसपास के कई लोग नहर के पास डाल्फिन देखने पहुंचे। उसकी एक झलक पाने के लिए लोग लालायित हैं। सोहेलवा सेंक्चुरी के रामपुर रेंजर पीएन त्रिपाठी का कहना है कि ये मछली गैंगेटिक प्रजाति की डाल्फिन है। ये मनुष्यों को नुकसान नहीं पहुंचाती। ये मछली नहर के उद्गम स्थल से बहते हुए पानी में इस क्षेत्र में आई है।
नहर में पानी कम होने पर ये वापस चली जाएगी। उन्होंने आसपास के लोगों से मछली को कोई नुकसान न पहुंचाने की अपील की है। क्षेत्रवासी विष्णु देव, लल्लन तिवारी, जगन्नाथ यादव, कृष्णकुमार आदि ने नहर में एक जोड़ी डाल्फिन दिखने की बात कही है। (संवाद)