फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two died from Corona, 24 positives found

कोरोना से दो महिलाओं की मौत, 24 पॉजिटिव मिले

Tue, 01 Sep 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Two died from Corona, 24 positives found
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण जिले में बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दो वृद्ध महिलाओं की कोरोना से मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 18 हो गई है। सोमवार की रात व मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विकास भवन के दो कर्मी तथा जिला संयुक्त चिकित्सालय के दो डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि ग्राम सुल्तानडीह की 75 वर्षीय वृद्ध महिला शाहिदा बीमार होने पर 25 अगस्त को केजीएमयू में इलाज के लिए गई थीं। 25 अगस्त को ही उनकी कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें केजीएमयू में भर्ती कर लिया गया। एक सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह भोजपुर संतरी गांव की 62 वर्षीय जाहिरा खातून ने 26 अगस्त को जिला संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना जांच कराई थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने तथा हालत गंभीर होने पर उन्हें मेयो हॉस्पिटल बाराबंकी में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 18 हो गई है। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात व मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 24 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों में बलरामपुर नगर क्षेत्र में मोहल्ला नई बस्ती के चार, हनुमान मंदिर के एक, सिविल लाइन के तीन व पहलवारा के एक, पचपेड़वा ब्लॉक के विशुनपुर टनटनवा में तीन तथा गेड़ास बुजुर्ग, तुलसीपुर व रेहरा ब्लॉक में एक-एक व्यक्तियों सहित कुल 24 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला सूचना कार्यालय द्वारा यह भी बताया गया है कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1003 हो गई है। 711 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 274 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed