फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two dead including woman, 8 scorched due to current

करंट से महिला समेत दो की मौत, 8 झुलसे

Sun, 16 Feb 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two dead including woman, 8 scorched due to current
बलरामपुर के पचपेड़वा गौराभारी गांव में रोते-बिलखते मृतक के परिवारीजन। - फोटो : BALRAMPUR
पचपेड़वा/रेहरा बाजार (बलरामपुर)। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करंट की चपेट में आने से एक युवक व एक महिला की मौत हो गई व आठ लोग झुलस गए। झुलसे हुए सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर खादर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन होना था। सुबह टेंट मालिक अशर्फीलाल अपने तीन सहयोगियों के साथ टेंट लगा रहे थे। यह चारों लोग टेंट में लगने वाले लोहे का गेट उठाकर ले जा रहे थे। गेट अचानक परिसर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की तार से टकरा गया। चारो लोग करंट की चपेट में आए गए। मौके पर ग्राम गौराभारी निवासी बृजेश यादव(18) की मौत हो गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल अशर्फीलाल(40), सनेही (45) निवासी ग्राम सदवानगर तथा सुग्रीव(30) निवासी भगवानपुर खादर गंभीर रूप से झुलस गए। इन लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मेले का आयोजन भी स्थगित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे गैसड़ी विधायक शैलू सिंह के प्रतिनिधि दयाराम प्रजापति ने मृतक तथा झुलसे लोगों को यथोचित आर्थिक मदद पहुंचाई। एसडीएम तुलसीपुर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा रवीन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ पटखौली में रविवार सुबह घरों में अचानक हाईवोल्टेज करंट उतर गया। स्थानीय निवासी लवकुश ने बताया कि उनकी पत्नी रामावती(30) टुल्लू पंप से नल में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रामावती की मौत हो गई। हाईवोल्टेज करंट के चलते इस गांव में गंगाजली (30), मालती (35), पूनम (15), अमित (36) व अवियांश (3) झुलस गए। झुलसे हुए इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने मृतका तथा झुलसे हुए अन्य लोगों के परिवारीजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
महुवा पटखौली गांव में अचानक आए हाईवोल्टेज करंट से हुई मौत व अन्य नुकसान के लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दोषी ठहराया है। ग्रामीण लाल बाबू, राम विलास, बालकराम, सीताराम, तिलकराम, सरजू, राजमाने व दुर्गा प्रसाद आदि ने कहा कि घरों में अचानक उतरे हाईवोल्टेज करंट के पीछे विभाग की लापरवाही है। घटना के समय क्षेत्रीय जेई को बार-बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं रिसीव किया। यदि समय से फोन उठ जाता तो नुकसान कम होता। इन लोगों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed