फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two dead brothers killed by train

ट्रेन से कटकर दो सगे भाइयों की मौत

Mon, 24 May 2021 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Two dead brothers killed by train
बलरामपुर। ट्रेन से कटकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक खेत से छुट्टा जानवर भगाने के बाद दोनों भाई रेलवे ट्रैक पर सो गए थे। सोनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर यह घटना हुई है। दो सगे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मिथिलेश कुमार पाल(26) व छोटा भाई सर्वेश कुमार पाल(19) निवासी सोनपुर की गांव के पीछे रेलवे लाइन पर कटकर मौत हो गई। मृतकों के पिता राम विलास ने बताया कि रविवार रात्रि में लगभग 10 बजे घर से रेलवे लाइन के पास खेत में छुट्टा जानवरों को भगाने गए थे।
विज्ञापन

दोनों लड़के रेलवे लाइन पर आकर बैठ गए और उन्हें नींद आ गई तथा वह सो गए। इसी बीच बढ़नी से बलरामपुर की तरफ जा रही ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई। ट्रेन चालक ने लैबुड़वा रेलवे स्टेशन के पास गेटमैन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे वहां पर जाकर देखा गया तो दोनों की कटकर मौत हो चुकी थी। तुलसीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सगे भाइयों के मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मिथिलेश कुमार की दो छोटी लड़कियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed