{"_id":"69516fc4097798fd040d9dca","slug":"two-couples-reached-the-counseling-center-and-told-their-condition-balrampur-news-c-99-1-brp1008-139741-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: परामर्श केंद्र पहुंचे दो दंपती, बताया हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: परामर्श केंद्र पहुंचे दो दंपती, बताया हाल
विज्ञापन
महिला थाने में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर आयोजित बैठक में मौजूद लोग ।-संवाद
बलरामपुर। सुलह के बाद दो परिवार खुशी से साथ रहने लगे हैं। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में रविवार को दोनों परिवारों ने पहुंचकर परामर्शदाताओं का आभार जताया। रविवार को सुनवाई 23 मामलों की सुनवाई तय की गई थी। इनमें सिर्फ दो मामलों में ही दोनों पक्ष सुनवाई में शामिल हुए।
महिला थाना सभागार में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र की बैठक हुई। इसमें 23 शिकायतों से जुड़े दोनों पक्ष बुलाए गए थे। दो मामलों में दोनों पक्ष सुनवाई के लिए उपस्थित हुए। ललिया क्षेत्र की एक महिला ने परामर्शदाताओं से बताया कि छोटी-छोटी बातों से परिवार में झगड़ा हो रहा है। महराजगंज तराई क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि पति बाहर रहता है, ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे हैं। दोनों मामलों में एक पक्ष के न आने से बातचीत नहीं हो सकी। अगली सुनवाई में दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
श्रीदत्तगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला पति के साथ परामर्श केंद्र की बैठक में आई। बताया कि पिछली सुनवाई में पति के साथ केंद्र से विदा हुई थी, तबसे ससुराल में खुशी से रहने लगी है। पति भी खुश है। रेहरा बाजार क्षेत्र की एक महिला भी पहुंची। बताया कि पिछली सुनवाई में मामला निस्तारित हो गया था। अब पति के साथ अपनी खैरियत बताने आई हूं। परामर्शदाता अरुण कुमार यादव, वदंना मिश्रा, देवतादीन दुबे, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला सिपाही ज्योति व मनीषा ने पति-पत्नी को साथ में रहने के लिए प्रेरित किया। पति-पत्नी को झगड़ा न करने की सलाह दी।