फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two companies of additional PAC deployed on Nepal border adjoining Balrampur

Balrampur News: बलरामपुर से लगती नेपाल सीमा पर दो कंपनी अतिरिक्त पीएसी तैनात

Thu, 11 Sep 2025 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Two companies of additional PAC deployed on Nepal border adjoining Balrampur
बलरामपुर के कोयलाबास में रात्रि गश्त करती पुलिस, पीएसी व एसएसबी के जवान ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर।
विज्ञापन

नेपाल में हिंसा के बीच सीमा पर पीएसी की दो अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) व स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी सीमा की निगरानी में जुटे हैं। सीमा से सटे 15 किलोमीटर के दायरे वाले 90 गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। दोनों देशों में फंसे लोगों की सघन तलाशी के बाद सीमा पार कराई जा रही है। फिलहाल जिले की सीमा पर अभी तक स्थिति सामान्य है।
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कोयलाबास के पास नेपाल सीमा से सटे बालापुर बाजार में एसएसबी, पीएसी व पुलिस के जवानों ने पैदल गश्त किया। एएसपी विशाल पांडेय व एएसपी/सीओ तुलसीपुर बृजनंदन राय भी साथ रहे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि नेपाल में हालात सामान्य होने तक सीमा पर चौकसी रहेगी। पचपेड़वा, गैसड़ी, जरवा, तुलसीपुर व हरैया थानों की पुलिस, एसएसबी व पीएसी के जवानों के साथ सीमा की निगरानी में जुटी है। संयुक्त टीम ने सीमा से सटे 90 गांवों का भ्रमण किया। ग्राम सुरक्षा समितियों से हर गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। ग्राम प्रधान भी हमारे संपर्क में हैं। चेकपोस्टों के साथ सोहेलवा जंगल से जुड़ी पगडंडियों पर 24 घंटे निगरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर बॉर्डर पर स्थिति सामान्य
-बलरामपुर जिले से लगती सीमा पर स्थिति सामान्य व नियंत्रण में है। यहां अभी तक किसी अराजक तत्व को नहीं पकड़ा गया है। गश्त करने वाली सभी टीमों को अराजकता होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल में स्थिति सामान्य होने तक सतर्कता बरती जाएगी।
-विकास कुमार, एसपी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed