{"_id":"613649a28ebc3eb6cd3026e1","slug":"two-children-died-due-to-unknown-disease-more-than-six-sick-balrampur-news-lko5943583109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बीमारी से दो बच्चों की मौत, छह से अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बीमारी से दो बच्चों की मौत, छह से अधिक बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में अज्ञात बीमारी से दो बच्चों की मौत हो गई है। गांव में छह से अधिक लोग बीमार है। ग्रामीणों की सूचना पर सीएचसी शिवपुरा से स्वास्थ्य टीम इलाज के लिए भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बच्चों की मौत और बीमारी आदि के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।
हरैया थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी रामचरन ने सोमवार को बताया कि उनके बेटे प्रिंस (07) को एक दिन पहले अचानक उल्टी-दस्त होने लगी। आधे घंटे के अंदर ही रामचरन के बेटे प्रिंस की मौत हो गई।
दूसरे बेटे सनीदेवल (10) की हालत नाजुक है जिसका सीएचसी शिवपुरा में इलाज चल रहा है। गांव के छांगुर ने भी बताया कि उनकी दो वर्षीय बेटी गौरी की उल्टी दस्त से दो दिन पहले मौत हो गई है। गांव की ननकई (11), आरती (08), मंजू (03), बबिता (07), मंगरे (12) व छोटकऊ (09) सहित छह से अधिक लोग अज्ञात बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण अमरेश, ननके, हनोमान, सहजराम व अलखराम आदि ने बताया कि गांव के तीन दिनों से अज्ञात बीमारी फैली हुई है। गांव में गंदगी की भरमार है। आशा को बीमारी की सूचना दी गई। सीएचसी शिवपुरा अधीक्षक डॉ. प्रणव कुमार पांडेय ने बताया कि आशा की सूचना पर तत्काल फुलवरिया गांव में स्वास्थ्य टीम भेज दी गई है।
लोगों का इलाज कराया जा रहा है। दो बच्चों की मौत कैसे हुई इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है। ग्रामीणों को साफ सफाई रखने के साथ- साथ खुले में रखे खाद्य पदार्थ का सेवन न करने और पानी उबाल कर पीने की सलाह दी गई है।