फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two children died along with their mother in Utraula Kotwali in Balrampur.

UP News : अंगीठी जलाकर सोई महिला व दो बच्चों की मौत, पति की भी हालत गंभीर, दरवाजा कटवाकर निकाले गए शव

Thu, 29 Dec 2022 12:17 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Dec 2022 12:17 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में थाना लहर बड़ोखरी निवासी कालीचरण कुशवाहा का पुत्र मंटोले (42) करीब आठ साल से उतरौला कस्बे से सटे लालगंज में किराए के मकान में रहता है। पत्नी रेखा (38) और बेटी लक्ष्मी (11) व बेटा कान्हा (8) भी मंटोले के साथ रहते थे।

विज्ञापन
Two children died along with their mother in Utraula Kotwali in Balrampur.
घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर जिले में उतरौला कस्बे से सटे लालगंज में बुधवार को बंद कमरे से महिला व दो बच्चों के शव मिले। जबकि उसका पति बेहोशी की हालत में मिला। उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तीनाें की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी मगर कमरे में कोयले की अंगीठी मिली है। इसके चलते माना जा रहा है कि जहरीली गैस से दम घुटने के चलते तीनों की मौत हुई है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भिंड जिले में थाना लहर बड़ोखरी निवासी कालीचरण कुशवाहा का पुत्र मंटोले (42) करीब आठ साल से उतरौला कस्बे से सटे लालगंज में किराए के मकान में रहता है। पत्नी रेखा (38) और बेटी लक्ष्मी (11) व बेटा कान्हा (8) भी मंटोले के साथ रहते थे। वह कस्बे में पानी पूरी का ठेला लगाकर गुजारा करता था।
विज्ञापन


भिंड से मंटोले के भाई ने बुधवार सुबह उसे कई बार फोन किया मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे परेशान भाई ने लक्ष्मी व कान्हा के स्कूल के शिक्षक को फोन किया। बताया कि मंटोले से बात नहीं हो पा रही है। कुछ देर बाद शिक्षक मंटोले के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया मगर भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में शिक्षक ने यूपी 112 के नंबर पर कॉल की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोहे के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजा कटवाकर खोला तो कमरे में मंटोले, उसकी पत्नी व बच्चे अचेत अवस्था में मिले। सिर्फ मंटोले की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे डॉ. विनय गुप्ता ने रेखा, लक्ष्मी व कान्हा को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि कमरे में अंगीठी और उसमें जला कोयला मिला है। प्रथमदृष्टया कोयला जलने से कमरे में कार्बन डाई आक्साइड में दम घुटने से तीनों की मौत होने की बात प्रतीत हो रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल व एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। डीआईजी ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी।
 
बच्चों की खराब थी तबीयत
मंटोले के भाई राम खिलौने कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी व कान्हा को सर्दी लग गई थी। दोनों बच्चों को उल्टी-दस्त आ रहे थे। इसके कारण मंटोले व उसकी पत्नी रेखा परेशानी थी। राम खिलौने ने बताया कि बच्चों की तबीयत खराब होने पर कुछ लोग भूत-प्रेत का मामला बताकर पूजा-पाठ कराने की सलाह भी दे रहे थे। रात करीब तीन बजे तक मंटोले की फोन पर मां से बात हुई थी। राम खिलौने ने सुबह नौ बजे बच्चों का हाल जानने के लिए फोन किया। कॉल रिसीव नहीं हुई तो अनहोनी की आशंका से वह परेशान हो उठा।

पढ़ने में तेज थी लक्ष्मी
प्राथमिक विद्यालय मधुपुर के शिक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि लक्ष्मी पांचवीं की छात्रा थी। वह पढ़ाई में तेज थी। कान्हा चौथी का छात्र था। मंटोले का एक बेटा साहिल यहां से आठवीं पास करने के बाद भिंड में अपनी दादी के पास रह रहा है।

घटना से हर कोई हतप्रभ
मां व दो बच्चों की मौत से गांव के लोग हतप्रभ हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंटोले कस्बे में विधायक के घर के सामने पानी पूरी का ठेला लगाता था। वह सीधा साधा था। उसका किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं था। वह सिर्फ अपने काम से मतलब रखता था। दोपहर में ठेला लेकर जाता और देर शाम घर लौटता था।

मंटोले को देखने पहुंचे डीएम
डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने संयुक्त जिला चिकित्सालय जाकर मंटोल का हालचाल जाना। उन्होंने मंटोले के स्वास्थ्य की निगरानी की बात कही। एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि मंटोले को अभी होश नहीं आया है। मंटोले से पूछताछ और तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर भी स्थिति साफ हो पाएगी।

ये भी पढ़ें - अप्रैल-मई तक टल सकता है यूपी निकाय चुनाव, आयोग बनाकर आरक्षण तय करने में लग सकते हैं चार से पांच माह

ये भी पढ़ें - आरक्षण के मुद्दे को निरंतर धार देगी सपा, ‘संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ’ यात्रा की तैयारी


बुधवार को जब सुबह दस बजे के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को जानकारी दी गई। इस पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा काटकर खुलवाया। अंदर देखा तो चारों बेसुध पड़े थे। मंटोले की सांस चल रही थी, ऐसे में तत्काल उसे अस्पताल भिजवाया गया। जबकि रेखा, लक्ष्मी व कान्हा दम तोड़ चुके थे। मौके पर चिकित्सकों की टीम बुलाई गई।


इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि मौके पर तीन की मौत हो गई है व एक को अस्पताल भेजा गया। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। 
कोतवाल संजय कुमार दुबे का कहना है कि अभी मौत का कारण कुछ भी पता नहीं चल सका है। जानकारी की जा रही है। मौके पर पहुंचे एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल की।

हर कोई हतप्रद
इस घटना से हर कोई हतप्रद है। मंटोले कस्बे में विधायक के घर के सामने पानी पूरी का ठेला लगाता था। बताते हैं कि वह सीधा साधा था। आसपास के लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं था। वह अपने काम से काम रखता था। दोपहर में ठेला लाकर जाता था। शाम को वापस आता था। पत्नी रेखा घर पर ही रहती थी। ऐसे में पड़ोसी भी घटना को लेकर सकते में हैं।

पढ़ने में तेज थी लक्ष्मी
प्राथमिक विद्यालय मधुपुर के शिक्षक दिनेश सिंह कहते हैं कि 11 वर्षीय लक्ष्मी उनके यहां पांचवीं की छात्रा थी। आठ वर्षीय कान्हा चौथी का छात्र था। लक्ष्मी पढ़ाई में तेज थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed