फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two Balrampur pilgrims killed, 10 injured in Odisha

Balrampur News: ओडिशा में बलरामपुर के दो तीर्थयात्रियों की मौत, 10 घायल

Sat, 28 Sep 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two Balrampur pilgrims killed, 10 injured in Odisha

विज्ञापन
बलरामपुर। जगन्नाथपुरी में दर्शन करके लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस ओडिशा के बालासोर जनपद के जलेश्वर इलाके में शुक्रवार रात पलट गई। हादसे में बस में सवार चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, इनमें से दो बलरामपुर जिले के हैं। घायलों में भी दस तीर्थयात्री जिले के हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहसा एवं पिपरा बाजार में मातम छा गया। तीर्थयात्रियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा बाजार व बलरामपुर के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के तीर्थयात्री 18 सितंबर को बस से जगन्नाथपुरी रवाना हुए थे। अयोध्या, काशी व गया होते हुए तीर्थयात्री जगन्नाथपुरी पहुंचे। वहां दर्शन करके लौटते समय शुक्रवार रात ओडिशा के बालासोर के जलेश्वर में बस पलट गई। हादसे में जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी राजेश कुमार मिश्र (45) और ग्राम बेलहसा निवासिनी कमला देवी (70) समेत चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राजेश का 15 वर्षीय पुत्र तुषार मिश्र भी घायल हो गया। उसने परिजनों को फोन पर पिता की मौत की सूचना दी। इसी तरह मृतका कमला देवी के पति पुद्दन भी घायल हुए हैं। गौरा चौराहा के ग्राम भगोसर निवासी रामप्रसाद व उनकी पत्नी बिट्टा देवी भी घायल हुई हैं।
विज्ञापन

ग्राम सहियापुर के सजीवन यादव, ग्राम मिश्रौलिया की मूला यादव, शांति यादव तथा पोखरा वीरपुर कला गांव के कपूर सिंह व उनकी पत्नी हेमलता देवी भी घायल हुई हैं। कपूर सिंह के पुत्र मंटू ने बताया कि पिता के पैर में गंभीर चोट आई है। मां के कमर व दाहिने कंधे में चोट लगने की सूचना फोन पर मिली है। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम आदमतारा निवासी बुधईलाल गुप्त भी हादसे में घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालासोर प्रशासन से लिया जा रहा अपडेट
डीएम पवन अग्रवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन ने बालासोर के जिला प्रशासन से संपर्क स्थापित किया है। घायलों के बेहतर इलाज को लेकर बात की गई है। मृतकों के शव एंबुलेंस से बलरामपुर रवाना किए गए हैं। दोनों मृतकों और घायलों के परिजनों से मजिस्ट्रेट की टीम ने मिलकर ढांढ़स बंधाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed