फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two arrested for cheating Saraf

सराफ से ठगी में दो गिरफ्तार

Fri, 11 Nov 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating Saraf
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज में सराफा व्यवसायी से ठगी का मामला सामने आया है। बाइक से पहुंचे दो युवकों ने सराफा व्यवसायी से सोने की दो चेन खरीदीं और उसके बदले नकली सोने की चेन देकर भाग गए। पुलिस ने गोंडा के दो युवकों को सोने की दोनों चेन के साथ गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीदत्तगंज में मोहम्मद शकील की सराफा की दुकान है। बुधवार दोपहर बाइक से पहुंचे युवकों ने शकील को सोने की चेन देते हुए कहा कि डॉक्टर साहब ने दी है। इसे बदलकर नई चेन लेनी है। शकील के मुताबिक दोनों युवक सोने की दो चेन लेकर चले गए। बाद में पता चला कि वे दोनों सोने की जो चेन देकर गए थे, वह नकली है। शकील ने थाने में सूचना दी।
विज्ञापन

एसओ विपुल पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने छानबीन कर गोंडा के धानेपुर की पूरब गली निवासी हरीश कुमार व महेशभारी निवासी शैलेंद्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से नकली चेन के बदले शकील से ली गई सोने की दोनों चेन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed