{"_id":"5f0356968ebc3e42c13f9e6f","slug":"truck-collides-with-sand-loaded-trolly-driver-injured-balrampur-news-lko529497541","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदी ट्राली से ट्रक टकराया, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लदी ट्राली से ट्रक टकराया, चालक घायल
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पाटेश्वरीनगर गांव के पास बालू लदी ट्रॉली से ट्रक टकरा गया। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी कौवापुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि कानपुर से गिट्टी लेकर ट्रक थाने के पास आ रहा था।
पाटेश्वरीनगर गांव के पास बालू से लदी ट्राली खड़ी हुई थी जिसमें ट्रक अनियंत्रित होकर भिड़ गया। घटना में ट्रक चालक जरवा कोतवाली के बघेलखंड निवासी किशनलाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। रात को गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने घायल को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक फरार है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।