फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Troubled by the heat, working in the verandah

Balrampur News: गर्मी से परेशान, बरामदे में कर रहे काम

Thu, 25 May 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 25 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the heat, working in the verandah
बलरामपुर में रोडवेज के प्रतीक्षालय में काम करता कर्मचारी।
बलरामपुर। स्थानीय रोडवेज में गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों के साथ कर्मचारियों की भी परेशानी बढ़ गई है। कार्यालय में पंखा न होने से कर्मचारियों को गर्मी में ही काम करने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो के कैशियर रूम व पूछताछ केंद्र में पंखे का अभाव है। पूछताछ केंद्र के बाहर टिनशेड भी नहीं है। ऐसे में यात्री धूप में खड़े होकर बस की जानकारी लेते हैं। कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में एक ही पंखा लगा है। वह भी खराब है। परेशान कर्मचारी बरामदे में कंप्यूटर रखकर काम करने को मजबूर हैं। गर्मी से कर्मचारी दिक्कतों में हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी व उमस के कारण कमरे में बैठना मुश्किल है। कंप्यूटर कक्ष में चार-पांच कर्मचारी काम करते हैं, फिर भी कक्ष में मात्र एक ही पंखा लगा है, वह भी बहुत धीमी गति से चलता है। उमस के कारण कमरे में काम करने से कर्मचारी कतरा रहे हैं। प्रतीक्षालय में पंखे की व्यवस्था तो है लेकिन ऊंचाई अधिक होने से यात्रियों को गर्मी से निजात नहीं मिल पाती है। इसलिए प्रतीक्षालय में बैठने के बजाय यात्री इधर-उधर घूम कर समय बिताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि कक्ष में पंखा बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। पूछताछ केंद्र के बाहर टिनशेड लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed