{"_id":"64987f6b3699a7ebf40f70c6","slug":"tripping-and-low-voltage-balrampur-news-c-99-1-slko1019-566-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से बेहाल हुए लोग
Sun, 25 Jun 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के पेहर बाजार में बिजली कटौती के कारण इलेक्ट्रानिक दुकान पर ठप पड़ा काम।-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की आंख मिचौली लोगों पर भारी पड़ रही है। लगातार हो रही कटौती से दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिला मुख्यालय पर ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत और भी बदतर है। यहां क्षेत्रों में संचालित लघु उद्योगों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बिजली के न होने से लोगों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी।
शहर के कई क्षेत्रों में लोकल फाॅल्ट के कारण रविवार को घंटों बिजली गुल रही। ट्रिपिंग व लो वोल्टेज के चलते इन्वर्टर भी ठप हो गए। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से सबसे अधिक परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है।परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली घर पर शिकायत दर्ज कराई।
जिले के अन्य शहरों में भी यही स्थिति है। उतरौला, सादुल्लाहनगर, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार, पेहर बाजार, गौरा चौराहा व श्रीदत्तगंज में भी घंटों बिजली गुल रही। शासन के आदेश के बाद भी रोस्टर के अनुसार बिजली न मिलने से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। नगर क्षेत्रों में ओवर हेड टैंक में पानी नहीं भर पाता है, जिससे जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
उद्योग-धंधे प्रभावित
भीषण बिजली कटौती के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आटा चक्की, इलेक्ट्राॅनिक दुकान व अन्य छोटे-छोटे लघु उद्योग बंद पड़े हैं। दिन में बिजली की आवाजाही और लो वोल्टेज के कारण मशीनें काम नहीं कर रही हैं। इलेक्ट्राॅनिक दुकान करने वाले संतोष कुमार, आटा चक्की संचालक विवेक, मसाला पैकिंग करने वाले इरफान व पानी विक्रेता राजू ने बताया कि बिजली कटौती के कारण काम प्रभावित हो रहा है। यदि बिजली कटौती का यही हाल रहा तो उद्योग-धंधे बंद करने पड़ेंगे।