{"_id":"64f619a3d9b8c2dbeb0a3a04","slug":"tree-fell-on-railway-track-operation-halted-for-three-hours-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2425-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, तीन घंटे ठप रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, तीन घंटे ठप रहा संचालन
विज्ञापन
पचपेड़वा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटवाते रेलकर्मी।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। भादो की पहली झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना बनाने के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि तूफानी हवा के साथ हुई बारिश ने लोगों को कई तरह की परेशानियां भी झेलना पड़ी। बारिश से पहले आई तेज आंधी के कारण रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का संचालन भी ठप रहा। खेतों में भी गन्ना गिरने से किसानों को नुकसान का डर सताने लगा है।
सोमवार भोर में तेज आंधी के बाद हुई करीब दो घंटे तक हुई जोरदार बारिश मौसम पूरी तरह सुहाना बना दिया। बारिश न होने से बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को इस झमाझम से काफी राहत मिली। सोमवार की भोर आई आंधी व पानी से पचपेड़वा रेलवे के पास लगा कई साल पुराना एक पाकड़ का पेड़ उखड़कर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इससे रेलवे ट्रैक पर करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित बना रहा। इसके चलते मैलानी एक्सप्रेस को गैसड़ी स्टेशन एवं इंटरसिटी ट्रेन को बढ़नी रेलवे स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा। ट्रैक से पेड़ को काट-काट कर हटाना पड़ा, जिसमें करीब तीन घंटे का समय लगा।
पचपेड़वा रेलवे स्टेशन मास्टर आलोक राज ने बताया कि मैलानी एक्सप्रेस रात 2.56 बजे के स्थान पर सुबह 7.04 बजे पर क्रास हुई। इसी तरह सुबह 6.04 बजे गुजरने वाली इंटरसिटी ट्रेन पचपेड़वा रेलवे स्टेशन पर 8.12 बजे पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ी। महराजगंज तराई क्षेत्र में भी तेज आंधी के साथ बारिश होने के कारण खेतों में गन्ने की फसल गिर गई है।
विज्ञापन
किसान शिव सिंह, मनोहर, श्यामजी, इजहारूल, पंकज व मोनू आदि का कहना है कि खेत में पानी भरने तथा गन्ना गिरने के कारण फसल को 25 फीसदी तक नुकसान पहुंच सकता है। जो गन्ना पानी में लेट गया है उसमें सड़न पैदा हो सकती है।