{"_id":"646d056f8731c41cfd0ccdf9","slug":"tree-fell-on-railway-overhead-electric-wire-due-to-storm-operation-stopped-for-six-hours-balrampur-news-c-13-1-251310-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आंधी से रेलवे के ओवरहेड विद्युत तार पर गिरा पेड़, छह घंटे ठप रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आंधी से रेलवे के ओवरहेड विद्युत तार पर गिरा पेड़, छह घंटे ठप रहा संचालन
Tue, 23 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 23 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
-बलरामपुर के गैसड़ी-पचपेड़वा के बीच ओवरहेड विद्युत तार पर गिरे पेड़ के बाद मरम्मत करते कर्मचारी।
पचपेड़वा / तुलसीपुर (बलरामपुर)। गत सोमवार की रात आई तेज आंधी का असर रेल यातायात पर पड़ा। बलरामपुर-गोरखपुर रेल मार्ग पर गैसड़ी-पचपेड़वा के बीच रेलवे के ओवरहेड विद्युत तार पर पेड़ गिरने से छह घंटे ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना पड़ा।
तेज हवाओं के साथ सोमवार की रात में आंधी चलने लगी। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आंधी के कारण गैसड़ी-पचपेड़वा के बीच 103 सी किलोमीटर पर रात में 1.48 बजे ओवरहेड विद्युत तार पर पेड़ गिर गया। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।
मैलानी से गोरखपुर जा रही व गोरखपुर से मैलानी जा रही ट्रेनों को पचपेड़वा व तुलसीपुर में रोका गया। तार पर पेड़ गिरने की जानकारी इलेक्ट्रिक विभाग को दी गई। इसके बाद इमरजेंसी टीम ने पहुंचकर लाइन को सही किया। मंगलवार सुबह 7:15 मिनट पर रेल यातायात बहाल हो सका। इस मार्ग से गुजरने वाली गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस, इंटरसिटी और अंत्योदय सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
वहीं, पचपेड़वा के एनएच 730 पर रजडेरवा के पास पेड़ टूटकर गिर गया। इससे बिजली का तार भी टूट गया। आवागमन के साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही पावर कारर्पोरेशन के कर्मचारी फाॅल्ट को सही करने में लगे रहे। पचपेड़वा के अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि विद्युत तार पर पेड़ के गिरने से पोल पर लगे इंसुलेटर, एक्स आर्म, ब्रेकेट टूट गए हैं। इससे समस्या आ रही है। इसे सही कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उमस भरा रहा दिन
कुछ इलाकों में सोमवार की रात आंधी आने के बाद मंगलवार को पूरे दिन उमस भरा रहा। इससे लोग परेशान दिखे। सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ का इंतजाम न होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई।