{"_id":"65f9d4d290e4738b670b41b0","slug":"treatment-is-free-in-hospital-rs-20-spent-on-water-balrampur-news-c-99-1-brp1003-107959-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अस्पताल में इलाज मुफ्त, पानी पर 20 रुपये खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अस्पताल में इलाज मुफ्त, पानी पर 20 रुपये खर्च
Tue, 19 Mar 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर )। सीएचसी तुलसीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई में इलाज व परामर्श तो मुफ्त है, लेकिन मरीजों को पानी के लिए 20 रुपया चुकाना पड़ते हैं। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगा वाटर कूलर बीते तीन साल से खराब पड़ा होने के कारण मजबूरी में मरीजों व तीमारदारों को प्यास बुझाने के लिए पानी की बोतल खरीदना पड़ती है।
इस पीएचसी पर हर दिन 80 से 100 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। परिसर में पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूरी में बोतल का पानी लेना पड़ता है। परिसर में लगे हैंडपंप भी मिट्टी युक्त पानी आता है, जिसे पीने में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। पीएचसी पर इलाज कराने पहुंचे मोहम्मद सफीक, सलीम, समसंग, कुन्ने, राजकुमार व शिव सिंह इत्यादि ने बताया कि बीते काफी समय से वाटर कूलर को ठीक कराने की मांग की जा रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार इस मूलभूत समस्या को दूर कराने के प्रति उदासीन बने हैं। इस संबंध में तुलसीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि खराब वाटर कूलर को ठीक कराने के लिए विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। जल्दी यह ठीक हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --