फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Transport Department does not have RC paper

परिवहन विभाग के पास आरसी का पेपर नहीं

Mon, 18 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Transport Department does not have RC paper
बलरामपुर। संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों के पंजीकरण का पैसा तो जमा करा लिया लेकिन पेपर न होने के कारण आरसी जारी नहीं कर पा रहा है। ग्राहक आए दिन एजेंसियों पर आकर आरसी के लिए विवाद कर रहे हैं। वाहन एजेंसी मालिकों तथा ग्राहकों ने एआरटीओ से इस समस्या का निराकरण कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जिले में दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की करीब 8 शो रूम हैं। धनतेरस व दीपावली पर सैकड़ों वाहन बिके थे। अब नियम यह है कि एजेंसी प्रबंधन ही ग्राहकों को गाड़ी का बीमा व रजिस्ट्रेशन कराकर देंगे। गाड़ी के दाम के साथ ही आरसी व बीमे का पैसा भी एजेंसी में ही जमा हो जाता है।
विज्ञापन

शो रूम बावा आटो सेल्स, जीएसपाल बजाज व देवेन्द्र होंडा आदि के ग्राहक उमेश पाठक, विनोद गुप्ता, सुरेन्द्र मोहन त्रिपाठी, धर्मेन्द्र मिश्रा व वारिस अली आदि ने बताया कि वाहन स्वामियों को अधिकतम 15 दिन के भीतर आरसी देने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह है कि गत मई माह में बिके वाहनों की आरसी विभाग जारी नहीं कर पा रहा है। कारण बताया जा रहा है कि विभाग के पास वह पेपर ही नहीं है जिस पर आरसी प्रिंट की जाती है। पेपर कब आएगा इस बात का जवाब भी विभाग नहीं दे पा रहा है। वाहन खरीदने वाले ग्राहक आए दिन एजेंसी पर आकर विवाद करते हैं। ग्राहकों का कहना है कि आरसी न मिलने के कारण उन्हें वाहनों की चालान भरना पड़ रहा है। कई अन्य समस्याएं भी झेलनी पड़ रही हैं।

एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि शासन से आरसी पेपर नहीं मिल पा रहा है। मैंने कई बार उच्चाधिकारियों को आरसी पेपर के लिए अवगत भी कराया है। जिन ग्राहकों को दिक्कत है वे लोग आरटीओ कार्यालय आकर मुझसे संपर्क करें। ए-4 साइज पेपर पर अस्थाई पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। पेपर आने पर स्थायी आरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed