फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   training

पहले दिन 157 शिक्षकों ने कराई काउंसिलिंग

Tue, 07 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
training
फोटो-15-बलरामपुर के बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग कराते शिक्षक।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। गृह जनपद में तबादले के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग मंगलवार से बेसिक शिक्षा कार्यालय में शुरू हो गई। पहले दिन 157 शिक्षकों ने तीन काउंटरों पर काउंसिलिंग कराई। नौ जून तक चलने वाली प्रक्रिया में शिक्षकों के अभिलेख जमा कराए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच करके 23 जून तक शासन को सूची भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि 68 हजार 500 शिक्षक भर्ती के हाई मेरिट वाले अभ्यर्थियों की हाईकोर्ट के आदेश और शासन के निर्देश पर मंगलवार से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। याचिका में शामिल शिक्षकों के ही अभिलेखों की जांच पड़ताल के लिए तीन दिवसीय काउंसिलिंग कराई जा रही है। काउंटर एक पर बीईओ सतीश कुमार की टीम ने शिक्षा क्षेत्र सदर, शिवपुरा व श्रीदत्तगंज के 49 शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई और सभी के अभिलेख जमा कराए।
विज्ञापन

काउंटर दो पर बीईओ घनश्याम वर्मा की निगरानी में शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर, रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग के 42 शिक्षकों ने काउंसिलिंग में शामिल होकर अपने अभिलेख जमा किए। काउंटर नंबर तीन पर बीईओ अरुण कुमार वर्मा की निगरानी में शिक्षा क्षेत्र पचपेड़वा, गैसड़ी व उतरौला के 66 शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराकर अपने अभिलेख जमा कराए। काउंसिलिंग के बाद 10 से 15 जून तक जिला स्तर पर अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रारूप पर सभी याची को बेसिक शिक्षा कार्यालय से सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। 23 जून तक अर्ह अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जिले से शासन को भेजी जाएगी, जिसमें शामिल अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद में स्थानांतरित करने के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed