{"_id":"629f968721742e33232d41c5","slug":"training-balrampur-news-lko6341770152","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 150 प्रशिक्षार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र व टूलकिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 150 प्रशिक्षार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र व टूलकिट
विज्ञापन
ढ6ोटो-5-बलरामपुल में आयोजित प्रमाण पत्र व टूलकिट वितरण कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षार्थी।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एक जनपद एक उत्पादन योजना (ओडीओपी) के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र व टूल किट का वितरण किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 150 युवा स्वरोजगार कर स्वावलंबी बन सकते हैं। स्वरोजगार के लिए युवाओं को बैंक ऋण मुहैया कराई जाएगी।
सहसंयोजक प्रशिक्षण प्रदाता उद्यमिता विकास संस्थान गुलाब सिंह ने बताया कि नगर के सरदार पटेल ज्ञान स्थली स्कूल में 27 मई से 5 जून तक 150 युवक-युवतियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के तहत जिले के लिए ओडीओपी योजना के तहत चयनित मसूर की दाल से बनने वाली नमकीन, मूंग का हलुआ व बेसन बनाने वाले विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी गई है। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र व टूल किट का वितरण किया। अतिथियों को केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने लाभार्थियों को अपने व्यवसाय के लिए नई यूनिट तैयार करने तथा व्यवसाय के लिए बैंक से ऋण मुहैया कराए जाने संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर संदीप कुमार उपाध्याय, वरूण, उमेश, रवि शंकर, संदीप चौधरी, रंजनी, अभिजीत व विश्वजीत आदि मौजूद रहे।