फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   traget for planting 55000 plants

माध्यमिक स्कूलों को 55 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

Wed, 24 Jul 2019 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
traget for planting 55000 plants
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों की बैठक की गई। बैठक में पौधरोपण कार्यक्रम के साथ-साथ संचारी रोग माह कार्यक्रम, सुमंगला योजना व ट्रांजिशन 2019 के गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों को नए शिक्षा सत्र में 54,468 पौधों को रोपित कराने का लक्ष्य दिया गया है। 9 अगस्त को वृहद कार्यक्रम कराकर पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डीआईओएस एमके कन्नौजिया ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग को शासन स्तर से 54,468 पौधों का रोपण कराने का लक्ष्य दिया गया है। जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को 9 अगस्त तक गड्ढे आदि तैयार करने की सलाह दी गई है। 15 अगस्त को स्कूलों व ग्राम पंचायतों में विद्यालयों की तरफ से पौधे रोपित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचारी रोग माह चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भी माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों व छात्रों की तरफ से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। स्कूलों व कॉलेजों में रैलियां, वाद-विवाद व पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

कक्षा 8 पास करने वाले छात्रों का कक्षा 9 में एडमिशन कराने का लक्ष्य सभी प्रधानाचार्यों को निर्धारित कर दिया गया है। सभी प्रधानाचार्यो को स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण बनाने, जिला व प्रदेश स्तर पर छात्र-छात्राओं को खेलकूद, शैक्षिक व क्विज प्रतियोगिताओं मेें प्रतिभाग कराने की जिम्मेदारियां दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed