फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Traffic pressure in the city will be less than 46 crores

46 करोड़ से कम होगा शहर में यातायात का दबाव

Sat, 30 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Traffic pressure in the city will be less than 46 crores
बलरामपुर। लगातार यातायात के बढ़ते दबाव तथा प्रदूषण से शहरवासियों को जल्दी ही मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए शहर के बाहर 21 करोड़ 85 लाख की लागत से रिंगरोड का निर्माण प्रगति पर है। रिंग रोड पर ही 24 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य भी चल रहा है। संभावना है कि आगामी मार्च माह तक रिंगरोड पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बताते चले कि शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यातायात के दबाव से पूरा शहर कराह रहा है। यही नही इन वाहनों के चलते शहर की हवा भी दिनों दिन खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

इन्ही सब मामलों को देखते हुए बीते दिनों सूबे के राज्यमंत्री पल्टूराम ने प्रदेश सरकार से शहर के बाहर रिंगरोड व उस पर पड़ने वाली रेलवे लाईन पर ओवर ब्रिज निर्माण की मंजूरी दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 किमी 445 मीटर लंबे रिंगरोड के लिए सरकार ने 21 करोड़ 85 लाख तथा रेलवे ओवर ब्रिज के लिए 24 करोड़ की बजट आवंटित किया है। ठेकेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि रिंगरोड तथा ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
संभावना है कि आगामी साल मार्च माह तक रिंगरोड व आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होनेे से बहराईच नेशनल हाईवे तथा गोण्डा व उतरौला स्टेट हाईवे से नगर में आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश शहर में काफी कम हो जाएगा।

बहराईच से गोण्डा तथा उतरौला जाने वाले भारी वाहन शहर के बाहर रिंगरोड से निकल जाएंगे। यही नही चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वाले ट्रक, बैल गाड़ियां भी रिंगरोड से होकर चीनी मिल पहुंच जाएगी। इस रिंगरोड के शुरू होने से शहर में यातायात का दबाव कम होने के साथ-साथ लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed