फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   traffic clear after 72 hour

72 घंटे बाद बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाईवे पर आवागमन बहाल

Thu, 18 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
traffic clear after 72 hour
बलरामपुर से तुलसीपुर नेशनल हाईवे पर 72 घंटे बाद बहाल हुए आवागमन के बाद गुजरती गाड़ियां - फोटो : BALRAMPUR
बलरापुर। तीन दिनों की मशक्कत के बाद बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार को शाम आवागमन बहाल हो गया है। तटवर्ती गांवों में नदी के कटान का कहर तेज हो गया है। जलभराव के चलते किसानों की किस्मत पर पानी फिर गया है। पानी भरने से धान, गन्ना व दहलनी फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

विविद हो कि बीते दिनों राप्ती में आई बाढ़ ने तटवर्ती इलाकों के कई गांवों में जमकर तबाही मचाई। कई सड़कें बाढ़ के पानी में क्षतिग्रस्त हो गई थीं। गत मंगलवार को बाढ़ के चलते बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाईवे पर आवागमन ठप हो गया था। गुरुवार को प्रशासन ने जेसीबी मशीन लगाकर बेलहा डिप पर हुई कटान को मिट्टी व गिट्टी डालकर दोपहर बाद हाईवे पर आवागमन बहाल करा दिया है।
विज्ञापन

आवागमन बहाल होने से तुलसीपुर तहसील की करीब 8 लाख आबादी अब सीधे मुख्यालय से जुड़ गई है। बाढ़ के चलते उतरौला तहसील के कई गांव अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे है। राहत की बात यह है कि पानी तेजी से घट रहा है। पानी भर जाने के कारण किसानों के खेतों में लगी सैकड़ों एकड़ धान, गन्ना व दलहनी फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की लागत पर पानी फिर गया है। जलभराव के चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कई परिषदीय विद्यालय गुरुवार को भी बंद रहे। हरैया क्षेत्र के कई गांव अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे है। लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजरने को विवश है।

उतरौला तहसील क्षेत्र के बभनपुरवा गांव में राप्ती की कटान तेज हो गई है। एसडीएम एके गौड़ ने गुरुवार को गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। राजस्व कर्मी गांव में कैंप कर कटान रोकने में लगे है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक उपेक्षा के चलते गांव के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed