फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Traders mobilized to get the status of Nagar Panchayat

गैसड़ी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए व्यापारी हुए लामबंद

Wed, 22 Dec 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Traders mobilized to get the status of Nagar Panchayat
बलरामपुर। गैसड़ी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए व्यापारी पूरी तरह लामबंद हो गए हैं। व्यापार मंडल के बैनर तले बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की गई है। व्यापारी 27 दिसंबर को जुलूस निकालकर गैसड़ी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को व्यापारी हरिश्चंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष नसीम अहमद एवं कोषाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह ने कहा कि गैसड़ी बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के लिए शासन द्वारा दिसंबर 2020 में अधिसूचना जारी की गई थी।
विज्ञापन

अधिसूचना जारी हुए एक साल पूरा हो गया फिर भी अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। गैसड़ी बाजार में कोतवाली, राजकीय इंटर कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र सहित पर्याप्त आबादी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक पूरा होने तथा अधिसूचना जारी होने के बावजूूद गैसड़ी को नगर पंचायत का दर्जा न मिलने से स्थानीय लोगों में काफी असंतोष है। बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गैसड़ी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए व्यापार मंडल के बैनर तले आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इसी क्रम में 27 दिसंबर को सभी व्यापारी व बाजारवासी संयुक्त रूप से बाजार में जुलूस निकालेंगे। गैसड़ी चौराहे पर सभा करके एसडीएम तुलसीपुर को ज्ञापन सौपेंगे। बैठक में बैजनाथ जायसवाल, हरिश्चंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, विनीत मोदनवाल, सोनू सोनी, एहतेशाम, बृजेश व आकाश कसौधन सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed