फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tractor-trolley overturned due to collision with truck, one dead, three injured

Balrampur News: ट्रक की भिड़ंत से ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 24 Dec 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 24 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned due to collision with truck, one dead, three injured
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास के निकट ट्रक की भिड़ंत से ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम रिसालपुर कोयलरा निवासी राममूरत ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर जलौनी लकड़ी लेने जा रहे थे। ट्रैक्टर पर 28 वर्षीय शिवा सिंह, अमरीश व रामखेलावन भी बैठे थे। फुलवरिया बाईपास से नीचे उतरते ही सामने से आ रहे ट्रक से ट्रैक्टर-ट्राॅली की भिड़ंत हो गई और सड़क के बगल स्थित गड्ढे में पलट गई। हादसे में शिवा उसके नीचे दब गए, राममूरत, अमरीश व राम खेलावन भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को एंबुलेंस की सहायता से संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सक ने परीक्षण के बाद शिवा सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed