{"_id":"68051b4500725dfc0d0dd56a","slug":"tractor-collided-with-pole-driver-died-due-to-electric-shock-balrampur-news-c-99-1-brp1008-124646-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पोल से टकराया ट्रैक्टर, करंट से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पोल से टकराया ट्रैक्टर, करंट से चालक की मौत
Sun, 20 Apr 2025 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के विशंभरपुर गांव में रोते-बिलखते परिजन।-संवाद
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। विशंभरपुर में सादुल्लाहनगर-रेहरा बाजार मार्ग पर नहर के पास शनिवार रात 09:15 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकरा गया। ट्रैक्टर में करंट उतरने से चालक संतराम (45) निवासी अहिरनडीह विशंभरपुर की मौत हो गई।
ग्राम प्रधान प्रमोद वर्मा ने बताया कि संतराम गांव के ही मिठाईलाल वर्मा का ट्रैक्टर चलाते थे। शनिवार रात वह गेहूं की मड़ाई करके ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। तभी नहर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। ट्रैक्टर में करंट उतरने से संतराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बिजली की लाइन काटकर संतराम का शव ट्रैक्टर से उतारा।
संतराम ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी विंदा देवी, पुत्र अमित (20), दीपक (17), विनोद (12) और पुत्री ज्योति (14) हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। (संवाद)