फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Today the mother will sit in the pandals and houses

आज पांडालों व घरों में विराजेंगी मां, देवी मंदिरों में जुटेंगे श्रद्घालु

Wed, 06 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Today the mother will sit in the pandals and houses
बलरामपुर के झारखंडी मंदिर पर पूजन सामग्री खरीदते श्रद्घालु। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ आज से हो रहा। आदिशक्ति मां दुर्गा घर व पंडालों में विराजेंगी और भक्तों का कल्याण करेंगी। मंदिरों व पांडालों से लेकर घर तक मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूरे विधिविधान से पूजन होगा। पूजन सामग्री की खरीददारी के लिए बुधवार को बाजार में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मंदिर व पंडालों में व्यवस्था व सजावट का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर व झारखंडी मंदिर परिसर सहित बाजारों में सजी पूजन सामग्री की दुकानों में सुबह से ही लोगों ने खरीदारी शुरु कर दी। नारियल, हवन सामग्री, चुनरी, माता की मूर्ति व तस्वीर के साथ ही फूल माला खरीदे। घरों की साफ सफाई व धुलाई किया गया।
विज्ञापन

नगर के झारखंडी मंदिर, तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर, उतरौला स्थित ज्वाला देवी मंदिर व बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर, पेहर बाजार स्थित पेहर माता मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। मंदिर पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
महंगाई की मार शारदीय नवरात्र में भी झेलनी पड़ रही है। नवरात्र में प्रयोग होने वाले मेवा, तेल, पूजा सामग्री व फलों में पिछले नवरात्रि की तुलना में इस बार डेढ़ से दो गुने दाम हो गए हैं। नवरात्र में सामग्रियों के दाम बढ़ जाने से लोगों का बजट भी बिगड़ रहा है।

नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि शारदीय नवरात्र को लेकर साफ सफाई व्यापक इंतजाम किए गए हैं। देवी मंदिरों व पूजा पंडालों के आस पास साफ सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया जाएगा। पथ प्रकाश के लिए रोशनी व जलापूर्ति के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed