{"_id":"652ecb29ae0e6f7fc208c169","slug":"tight-arrangements-will-be-made-at-the-dussehra-fair-site-balrampur-news-c-99-1-slko1018-3778-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दशहरा मेला स्थल पर होंगे चाक चौबंद इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दशहरा मेला स्थल पर होंगे चाक चौबंद इंतजाम
Tue, 17 Oct 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि को नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में दशहरा मेले का आयोजन होगा। मेले की तैयारी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने दशहरा व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मेला स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश एवं पेयजल के साथ सुरक्षा के भी चाक चौबंद इंतजाम होंगे।
मेला स्थल बड़ा परेड ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए चेयरमैन ने नगर पालिका के प्रकाश प्रभारी राजेश कुमार सक्सेना को निर्देश दिया कि पूरे परेड ग्राउंड के साथ यहां आने वाले मुख्य मार्गों पर जनरेटर से प्रकाश की व्यवस्था की जाए। जुलूस निकलने वाले स्थान से परेड ग्राउंड तक जिन मार्गों से लोग पहुंचते हैं उनपर लगे स्ट्रीट लाइट को चेक कर लें, यदि कोई लाइट खराब हो तो तत्काल उसे बदलवा दें।
जलकल प्रभारी अनिल कुमार वाल्मीकि को निर्देश दिया कि दशहरा के दिन परेड ग्राउंड के चारों तरफ पानी का टैंकर एवं स्टैंड पोस्ट लगाकर पेयजल की व्यवस्था की जाए। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक बहोरन सिंह व सुरेश कुमार गुप्ता को निर्देश दिया कि नवमी तक हर हाल में परेड ग्राउंड का समतलीकरण करा दिया जाये। मेला स्थल के साथ जुलूस मार्ग की विशेष साफ सफाई कराने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव व दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।