फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three more corona positive in Balrampur, total number 105

जिले में फिर मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 105

Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Three more corona positive in Balrampur, total number 105
बलरामपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को जिले रेहरा बाजार ब्लॉक में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल 1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। तीनों लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 105 और एक्टिव केस की संख्या 30 हो गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में रेहरा बाजार ब्लॉक क्षेत्र के सादुल्लाहनगर बाजार, ग्राम देवरिया आदम व अचलपुर चौधरी में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए है। तीनों व्यक्ति बीते दिनों मुंबई से अपने घर आए थे। इन लोगों का सैंपल सात जुलाई को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। गुरुवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों को इलाज के लिए लेवल 1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। तीनों लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों के घर से 250 मीटर की परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित कर प्रशासन ने सील करने की तैयारी शुरु कर दी है। एसीएमओ ने बताया कि गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए तीन लोगों के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 105 हो गई है। इनमें से 73 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 30 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 288 सैंपल संग्रहित किए गए है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक जिले से 11609 सैंपल लखनऊ भेजे गए है इनमें से 10474 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 105 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। 1103 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed