फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   three more corona patient in balrampur

बलरामपुर में एक महिला सहित तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 08 Jul 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
three more corona patient in balrampur
बलरामपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार हो गई है। बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक महिला सहित तीन लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल 1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। तीनों लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 102 और एक्टिव केस की संख्या 25 हो गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में उतरौला ब्लॉक क्षेत्र की एक 55 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसके अतिरिक्त हरैया सतघरवा एवं श्रीदत्तगंज ब्लॉक में भी एक एक युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

उतरौला में पाई गई महिला के घर पूर्व में भी एक चार वर्ष की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसी तरह हरैया सतघरवा ब्लॉक के युवक का भाई भी पूर्व में पॉजिटिव पाया गया था। जबकि श्रीदत्तगंज ब्लॉक में पॉजिटिव पाया गया युवक बीते दिनों मुंबई से अपने घर लौटा था। पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों को इलाज के लिए लेवल 1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। तीनों लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों के घर से 250 मीटर की परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित कर प्रशासन ने सील करने की तैयारी शुरु कर दी है। एसीएमओ ने बताया कि बुधवार को पॉजिटिव पाए गए तीन लोगों के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 102 हो गई है। इनमें से 73 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। दो लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ में भर्ती है। इस समय जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 25 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed