फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three licenses suspended for sale of fertilizers and seeds

खाद-बीज बिक्री के तीन लाइसेंस निलंबित

Thu, 18 Nov 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three licenses suspended for sale of fertilizers and seeds
बलरामपुर। छापे के दौरान टीमों को देखकर दुकानें बंद करके भागने वाले खाद-बीज के तीन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। डीएम श्रुति के निर्देश पर जिले की 35 बीज दुकानों पर टीमों ने छापा मारा। मिलावट की आशंका में 18 दुकानों से बीज के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। अनियमितता मिलने पर 21 बीज दुकानदारों से सात दिन में जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने गुरुवार को बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए अभियान शुरू किया गया है। 35 बीज दुकानों पर छापे मारे गए जहां से 18 नमूने संकलित किए गए। अनियमितता पाए जाने पर 21 बीज-विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

पचपेड़वा में निरीक्षण के दौरान दुकान बंद कर भागने के आरोप में सहारा ट्रेडर्स, खान बीज भंडार व एग्री जंक्शन वन स्टाप के बीज विक्रय अधिकार पत्र अग्रिम आदेश तक के लिए निलंबित कर दिए गए। दुुकान बंद कर भागने के संबंध में दुकानदारों से सात दिन में जवाब तलब किया गया है। थोक व फुटकर खाद-बीज विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि सभी किसानों को निर्धारित रेट पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज ही बेचें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सिंगल सुपर फास्फेट 1300 मीट्रिक टन, डीएपी 300 मीट्रिक टन व एनपीके 100 मीट्रिक टन की उपलब्धता है। उर्वरकों की रैक निरंतर आ रही है। सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं को ब्लॉकवार खाद-बीज की आपूर्ति करने, वितरण की सूची जिला कृषि अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने, जोत-बही व खतौनी के आधार पर कैशमेमो काटते हुए पीओएस मशीन से उर्वरकों की बिक्री करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed