फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three hill streams were burnt, more than 25 villages surrounded

तीन पहाड़ी नाले उफनाए, 25 से अधिक गांव घिरे

Sat, 29 May 2021 09:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Three hill streams were burnt, more than 25 villages surrounded
बलरामपुर। तीन दिनों की भारी बारिश के कारण तबाही का मंजर शुरू हो गया है। तीन पहाड़ी नालों में उफान आ गया है। पहाड़ी नालों के बाढ़ से 25 से अधिक गांव घिर गए हैं।
विज्ञापन

कई मार्गों पर आवागमन ठप हो गया है। मक्का व सब्जियों की फसल नष्ट हो गई है। भारी बारिश के चलते सड़कें कीचड़ व गंदगी से लबालब हो गई है। कीचड़ व गंदगी के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यास तूफान का असर जिले में भी दिखने लगा है। बीते तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी नालों में बाढ़ आ गई। हरैया सतघरवा ब्लॉक के भवनियापुर इटहिया मार्ग पर पहाड़ी नालों के बाढ़ का पानी दो फिट तक बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंगहा, गौरिया व मुसहवा पहाड़ी नाले उफान पर आ गए है। तीनों पहाड़ी नालों में आई बाढ़ से क्षेत्र के भवनियापुर, इटहिया, अकबरपुर, भुसैलिया, किला, ओदरहिया, पिट्ठा, सुगानगर, बरदहवा, कुदरगोड़वा, शेखापुर, बजरडीह व बनघुसरी सहित 25 से अधिक गांव घिर गए है।
इन गांवों में लगी मक्का व सब्जियों की फसल भी पहाड़ी नालों की बाढ़ से नष्ट हो गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरयू नहर का माइनर अधूरा होने के कारण पहाड़ी नालों के बाढ़ का पानी गांवों में आया है जिससे सब्जी व मक्का की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
यदि शीघ्र ही सरयू नहर का माइनर पूरा नहीं कराया गया तो आने वाले समय में इसी तरह से तबाही होती रहेगी। बीते तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में कीचड़ व गंदगी का बोलबाला हो गया है। उतरौला नगर के लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका प्रशासन के चलते नाले व नालियां चोक है।
गलत प्रबंधन के चलते नगर के लोग समस्याओं का सामना कर रहे है। पचपेड़वा व तुलसीपुर नगरों में भी जल निकासी की व्यवस्था न होने से यहां के लोगों को कीचड़ व गंदगी से जूझना पड़ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र के बाजार गैसड़ी, महराजगंज तराई, शिवपुरा, ललिया, मथुरा बाजार, हरैया, बरदौलिया, श्रीदत्तगंज, पेहर बाजार, रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर व महदेईया बाजार में भी लोगों को कीचड़ व गंदगी से जूझना पड़ा। मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई सूचना के अनुसार 30 मई को मौसम साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed