फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three composite schools get the gift of ICT lab

Balrampur News: तीन कंपोजिट विद्यालयों को आईसीटी लैब की सौगात

Thu, 04 Sep 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three composite schools get the gift of ICT lab
बलरामपुर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय ललिया में कंप्यूटर पर पढ़ाई करते विद्यार्थी ।-संवाद
गैड़ास बुजुर्ग/ललिया/महदेइया बाजार। जिले के तीन परिषदीय विद्यालय डिजिटल शिक्षा का केंद्र बनेंगे। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक का कंपोजिट विद्यालय नगवा, श्रीदत्तगंज ब्लॉक का कंपोजिट विद्यालय देवरिया मुबारकपुर और हरैया सतघरवा के कंपोजिट विद्यालय ललिया में आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब स्थापित की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय के लिए छह-छह लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

आईसीटी लैब में 12-12 कंप्यूटर, टैबलेट, हाई-स्पीड इंटरनेट, ओवरहेड प्रोजेक्टर और डिजिटल कंटेंट उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा विभाग के मुताबिक इन लैब से छात्रों को डिजिटल साक्षरता, समस्या समाधान और तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण मिलेगा। स्मार्ट क्लासरूम का नियमित मूल्यांकन भी होगा ताकि, शिक्षक और विद्यार्थी इनका अधिकतम लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय नगवा में 328 छात्र नामांकित हैं। दो माह से यहां के विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। प्रधानाध्यापक अरविंद गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक बच्चे को अलग-अलग आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे अपने स्तर पर भी डिजिटल शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय में आठ अध्यापक तैनात हैं। नई सुविधा से विद्यालयों में डिजिटल संसाधनों से बच्चों को न केवल पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा। बीएसए शुभम शुक्ल ने कहा कि यह पहल से छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया मुबारकपुर को मिला चुका है राष्ट्रीय सम्मान
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय देवरिया मुबारकपुर में 447 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। यहां दो वर्ष से टैब-लैब संचालित है और पिछले दो माह से स्मार्ट क्लास भी शुरू किया गया है। जल्द ही दो और स्मार्ट क्लास की शुरुआत होगी। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव को राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा) नई दिल्ली द्वारा शिक्षा में नवाचार के लिए सम्मानित किया जा चुका है। सम्मेलन में देशभर के 57 विद्यालय शामिल हुए थे, जिनमें जिले का यह विद्यालय भी चुना गया था।

शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ललिया में 360 छात्र पढ़ते हैं। प्रधानाध्यापक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में चार सहायक अध्यापक, एक अनुदेशक और दो शिक्षामित्र तैनात हैं। यहां एक स्मार्ट क्लास पिछले छह माह से चल रही है। अब आईसीटी लैब से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed