फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There will be a contest between two on one post of Pradhan

ग्राम प्रधान के एक पद पर दो के बीच होगा मुकाबला

Mon, 13 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
There will be a contest between two on one post of Pradhan
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के सिरसिया ग्राम पंचायत में प्रधान के एक पद पर दो दावेेदरों के बीच मुकाबला होगा। जांच के दौरान दोनों पर्चे वैध पाए गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 91 की तुलना में 76 सीटों पर दावेदारों के एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सदर ब्लॉक के आरओ व एआरओ को उपचुनाव कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंस्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले में एक ग्राम प्रधान व 91 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच की गई। एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि राम पंचायत सिरसिया में प्रधान पद पर आरक्षित अनुसूचित जाति महिला के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के चार लोगों ने पर्चा खरीदा था जिसमें से दो लोगों ने अपना पर्चा निर्धारित अवधि में दाखिल किया है। सदर ब्लॉक के छह ग्राम पंचायत में रिक्त एक-एक सदस्य सीटों पर एकल नामांकन पत्र भरे गए हैं। जांच के दौरान सभी पर्चे वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पद पर 20 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा और 21 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना कराई जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक गैड़ास बुजुर्ग में छह, तुलसीपुर में चार, हरैया सतघरवा में आठ, पचपेड़वा में 13, उतरौला में आठ सीटों पर एकल नामांकन हुए हैं।

जांच के दौरान सभी पर्चे वैध पाए गए हैं। श्रीदत्तगंज में 18 की तुलना में 15 व रेहरा बाजार में 20 की तुलना में 15 सीटों पर एकल पर्चे भरे गए हैं। गैसड़ी में सात की तुलना में एक भी नामांकन पत्र सदस्य सीट पर दाखिल नहीं हुए हैं। एकल नामांकन वाले ग्राम पंचायत सदस्य के सभी सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed