फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There was no change in the proposed reservation of bodies

Balrampur News: निकायों के प्रस्तावित आरक्षण में नहीं हुआ बदलाव

Sun, 09 Apr 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
There was no change in the proposed reservation of bodies
बलरामपुर। नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 30 मार्च को जारी प्रस्तावित आरक्षण सूची पर रविवार की शाम अंतिम मुहर लग गई। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन





नगर विकास विभाग की ओर से जारी सूची में बलरामपुर व उतरौला नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित वर्ग में रखा गया है। इसी तरह नगर पंचायत गैसड़ी व पचपेड़वा भी अनारक्षित वर्ग में शामिल है। तुलसीपुर नगर पंचायत महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।
विज्ञापन




वर्ष 2017 के चुनाव में जिले में कुल चार नगरीय निकाय थे। वर्ष 2017 में बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला थी। इस बार इसे अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। उतरौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष फिर अनारक्षित वर्ग में है। तुलसीपुर नगर पंचायत का अध्यक्ष पद फिर महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पंचायत पचपेड़वा के अध्यक्ष पद का आरक्षण वर्ष 2017 में महिला वर्ग के लिए था। इस बार यह अनारक्षित कर दिया गया है। पहली बार नगर पंचायत बनी गैसड़ी के अध्यक्ष पद को भी अनारक्षित वर्ग में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed