फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There is no parking zone in the city, where should the citizens park their vehicles

शहर में नहीं पार्किंग जोन वाहन कहां खड़ा करें नगरवासी

Sat, 27 Nov 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
There is no parking zone in the city, where should the citizens park their vehicles
बलरामपुर। भले ही सरकार ने बलरामपुर नगर निकाय को आदर्श नगर पालिका का दर्जा दे दिया हो फिर भी नगर में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। डेढ़ लाख की आबादी वाले इस शहर के निवासियों के लिए नगर में एक भी पार्किंग स्थल नहीं है।
विज्ञापन

सड़क की पटरियों पर खड़े होने वाले बेतरतीब वाहनो के कारण नगर में जाम की समस्या प्राय: बनी रहती है। यही नहीं आटो लिफ्टर भी बेतरतीब वाहनो पर अपना हाथ साफ कर देते हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि बलरामपुर नगर की आबादी करीब डेढ़ लाख है। नगर के बीच से एक नेशनल हाईवे और दो स्टेट हाईवे गुजरता हैं। इन मार्गों पर प्रतिदिन 70 से 80 हजार छोटे, बड़े वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में रुकने वाले छोटे तथा बड़े वाहनो के लिए न तो कोई पार्किंग स्थल है और न ही हाईवे पर कोई सर्विसलेन ही बनाई गई है। ऐसी दशा में नगर में सुबह से ही सड़कों के किनारे बेतरतीब दो पहिया व चार पहिया वाहनो की कतार लग जाती है।
बैंकों तथा अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के सामने तो लोग सड़कों पर ही वाहन पार्क कर देते हैं। बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण शहर में जगह-जगह जाम लग जाता है। नगर की पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस भी खुद को असहाय महसूस करती है। पार्किंग स्थल न होने से वाहन स्वामी भी विवश नजर आते हैं।
शहर में जगह-जगह बने कामर्शियल काम्पलेक्स व शॉपिंग माल में भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि नियम यह है कि इन भवनों की स्वीकृति लेते समय पार्किंग स्थल दर्शाना अनिवार्य है।

पार्किंग स्थल दर्शाए जाने पर ही इन भवनों के मानचित्र को स्वीकृति मिलती है। अधिकांश कामर्शियल भवन नक्शा पास कराते समय भवन के बेसमेंट में पार्किंग स्थल बनाने की हामी तो भर देते हैं लेकिन भवन बनने के बाद बेसमेन्ट में दुकाने बनाकर किराए पर दे देते हैं। ऐसे में इन भवनों के सामने बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed