फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There is no parking arrangement in the shopping complex

Balrampur News: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था

Sun, 05 Jan 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 05 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
There is no parking arrangement in the shopping complex
बलरामपुर। शहर में चल रहे शॉपिंग काम्प्लेक्स में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। शॉपिंग काॅम्प्लेक्स में खरीदारी करने वाले लोग सड़क पर ही दो व चार पहिया वाहन खड़ी कर देते हैं, जिससे लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। इसके अलावा शहर में कहीं भी पार्किंग स्थल न होने से लोग सड़क की पटरियों पर ही बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ी कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या और भी बढ़ जाती है। अमर उजाला की संवाद टीम ने रविवार को शहर में जाम को लेकर पड़ताल की, तो कई जगह यह समस्या देखने को मिली। पेश है रिपोर्ट -:
विज्ञापन

सीन -एक ::
दोपहर 12 बजे सड़क के दोनों तरफ खड़े मिले वाहन-
शहर का पॉश इलाका घासमंडी से तिकोनिया पार्क जाने वाली सड़क की दोनों पटरियों पर दोपहर 12 बजे कतार में वाहन खड़े थे। राहगीर संजय, रोहित व बबलू आदि का कहना है कि यहां शॉपिंग काॅम्प्लेक्स तो बना दिया गया, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने दोनों तरफ वाहन खड़े होने के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

सीन -दो::
दोपहर 12.15 बजेबड़े वाहन बने जाम का कारण-
शहर का पॉश इलाका आंबेडकर तिराहा से मेजर चौराहा जाने वाली रोड पर दोपहर 12.15 बजे ट्रक गुजरा। जिला मेमोरियल चिकित्सालय व शॉपिंग काम्प्लेक्स के सामने सड़क की पटरियों पर भारी संख्या में वाहन खड़े थे। ट्रक निकलने से यहां जाम लग गया। राहगीर सोनू, राजू व बबलू ने बताया कि यह मार्ग छोटे वाहनों के आवागमन के लिए बना है। बड़े वाहन आने पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दिन में इस मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हो पार्किंग की व्यवस्था-
समाजसेवी आलोक अग्रवाल बताते हैं कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से प्रमुख चौराहों पर अक्सर जाम लगा रहता है। भगवतीगंज की समाजसेविका गुड़िया गुप्ता कमलापुरी व मानसपुरी की समाजसेविका अर्चना सिंह का कहना है कि छोटे व बड़े वाहनों के दबाव से शहर में अक्सर जाम लगता है। शहर में यदि पार्किंग की व्यवस्था हो जाए तो शहर में लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी। बलरामपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद हसन कुरैशी ने भी शहर में पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की है।
इनसेट :
पार्किंग स्थल के लिए तैयार हो रहा है प्रस्ताव-
बढ़ते वाहनों के दबाव से शहर में लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में पार्किंग की व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शहर में जमीन की तलाश करके पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा।

- लालचंद मौर्य, ईओ नगर पालिका परिषद
इनसेट :
बाजार में बड़े वाहनों के आवागमन पर है पाबंदी-
सुबह 10 बजे से शाम आठ बजे तक बाजार में बड़े वाहनों के आवागमन पर पाबंदी है। इस दौरान कोई भी बड़ा वाहन बाजार में प्रवेश करेगा तो चालान करके उससे जुर्माना वसूला जाएगा।
- उमेश सिंह, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed